*झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद कमेटी का पूरा कुंबा का हुआ जुटान*
*जेएमएम युवा मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो के आवासीय कार्यालय पर पार्टी मजबूती पर हुई गहन चर्चा*

*धनबाद |* झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) धनबाद जिला कमेटी का पूरा संगठन गुरुवार को पार्टी के विस्तार एवं बूथ स्तर तक मजबूती को लेकर एकजुट हुआ। यह महत्वपूर्ण बैठक झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूरज महतो के कतरास कांको मोड़ स्थित आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में पार्टी को जन-जन तक पहुँचाने, युवाओं को जोड़ने और बूथ कमेटियों के गठन पर गहन चर्चा की गई।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:
डॉ. नीलम मिश्रा (केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट सदस्य)
लखी सोरेन (जिला अध्यक्ष)
मुकेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष)
मन्नू आलम (जिला सचिव)
मनोज रवानी (जिला उपाध्यक्ष)
समीर रवानी (जिला प्रवक्ता)
हरीश सिंह (व्यवसायिक मोर्चा जिला अध्यक्ष)
शंकर महतो (युवा मोर्चा जिला सचिव)
राज आनंद सिंह (जिला समिति सदस्य)
रतिलाल टुडू (वरिष्ठ नेता, टुंडी)
अजमुद्दीन अंसारी (अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष)
इम्तियाज अहमद नाज़िम (अल्पसंख्यक मोर्चा सचिव)
धीरेन रवानी (बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष)
दयाल महतो, अहसान अंसारी समेत सैकड़ों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाना प्राथमिकता होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.



