Breaking

धनबाद में सियासी हलचल तेज, छात्र नेता निलेश सिंह और मोनू बंगाली ने सैकड़ों समर्थकों संग मेयर प्रत्याशी इंदु देवी को दिया समर्थन

Https://news93live.com/

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। छात्र नेता निलेश सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पृथ्वी मेंशन पहुंचकर मेयर प्रत्याशी इंदु देवी को औपचारिक समर्थन दिया।

समर्थन कार्यक्रम के दौरान पृथ्वी मेंशन में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी और चुनावी माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण नजर आया।

इंदु देवी ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ निलेश सिंह अपने साथियों के साथ जुड़े हैं, वह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पृथ्वी मेंशन परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा और शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

उन्होंने यह भी दावा किया कि धनबाद की जनता एक बार फिर उन्हें मेयर पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छात्र नेतृत्व का यह समर्थन चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकता है।

News 93 Live के लिए धनबाद से रवी भगत की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button