कतरास में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्स*।

*कतरास*.प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कतरास के तत्वावधान में जलाराम धर्मशाला में 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, राजयोगिनी धनबाद केंद्र की संचालिका अन्नु दीदी, डॉ मधुमाला,सुशील चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. त्रिमूर्ति शिव महोत्सव पर छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न बातों ने कहा कि कतरास क्षेत्र में लंबे अरसे से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कतरास में संचालित है.इनका अपना कोई भवन नहीं है हम प्रयासरत हैं कि इनका अपना भवन शीघ्र हो.संस्था लगातार सनातन धर्म के प्रचार प्रचार करते हैं. आज बड़ी धूमधाम से त्रिमूर्ति शिव जयंती मनाया जा रहा है. मौके पर संतोष स्वर्णकार, रमेश भाई,सुशील चौधरी, योगेश्वर सिंह, कतरास बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष उदय वर्मा उमेश ऋषि, मुकेश भट्ट आदि उपस्थित थे.
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



