Breaking

असम, बंगाल और पाण्डुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर युवा नेता रितेश सिंह ने जताई खुशी।..

Https://news93live.com/

विधानसभा चुनाव 226 में आसाम, पश्चिम बंगाल और पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर युवा नेता रितेश सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक विजय को लोकतंत्र की सशक्त जीत बताते हुए जनता का आभार जताया।

रितेश सिंह ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की जनता को “देव तुल्य” बताते हुए उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत आम जनता के विश्वास और बदलाव की चाह का परिणाम है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि पिछले कई वर्षों से पश्चिम बंगाल बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या से जूझ रहा था और राज्य की राजनीति तुष्टिकरण के इर्द-गिर्द घूम रही थी, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं था। जनता ने अब इस व्यवस्था को बदलने का स्पष्ट जनादेश दिया है।

रितेश सिंह ने आगे कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। उन्होंने देश की जनता के साथ-साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व में इन राज्यों में विकास, सुशासन और सुरक्षा को नई दिशा मिलेगी।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button