
*कतरास*। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम संपन्न कराने को लेकर महकमा रेस हो गया है.इसी को लेकर धनबाद डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन की पूरी महकमा धनबाद जिले का भ्रमण करते हुए कतरास पहुंची जहां अमनपसंद लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाने की अपील की,मौक़े पर डीसी-एसपी के अलावे ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, एसडीएम राजेश कुमार, बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह , बाघमारा सीओ बालकिशोर महतो , कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह,समेत तमाम अधिकारी व भारी संख्या में जवान शामिल थे।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



