Breaking

धनबाद एयरपोर्ट की मांग पर बड़ा आंदोलन की तैयारी..

Https://news93live.com/

धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर अब आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सांसद ढुलू महतो ने प्रेस वार्ता कर घोषणा की कि 24 अप्रैल को हजारों लोगों की भागीदारी के साथ भव्य आंदोलन और पदयात्रा आयोजित की जाएगी।

पदयात्रा रणधीर स्टेडियम से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक तक जाएगी।

वहां सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और आवाज बुलंद की जाएगी।

सांसद ने दावा किया कि इस आंदोलन में आम जनता, व्यापारी, उद्योग जगत और सामाजिक संगठन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

सांसद का आरोप

ढुलू महतो ने कहा कि धनबाद में एयरपोर्ट की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। केंद्र स्तर पर पहल भी हुई, लेकिन राज्य सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण परियोजना अटकी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

संभावित लाभ

सांसद ने जोर देकर कहा कि कोयला राजधानी धनबाद में एयरपोर्ट बनने से.

उद्योग और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

धनबाद की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

24 अप्रैल का आंदोलन धनबाद की जनता की वर्षों पुरानी मांग को लेकर एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार इस दबाव के बाद क्या रुख अपनाती है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button