Breakingझारखंड

रामकनाली कोलियरी यूनियन कार्यालय में Citu का 59 वा स्थापना दिवस सह सेवा निवृत्त श्रमिक का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया*।

Https://news93live.com/

*कतरास।सीटू का स्थापना दिवस के अवसर पर रामकनाली कोलियरी यूनियन कार्यालय में आज 30 एवं 31-05-2025 को CITU का 56वां स्थापना दिवस सह सेवानिवृत्त श्रमिकों का सम्मान समारोह का आयोजन सचिव CITU झारखंड राज्य कमेटी के राजेन्द्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम वरिष्ठ मजदूर विजय बाउरी ने CITU का झंडोत्तोलन किया तत्पश्चात् शहीद बेदी पर बारी-बारी से उपस्थिति नेतागण एवं मजदूरों ने माल्यार्पण किये और दो मिनट का मौर्न धारण कर पहलगाम के शहीद एवं सभी श्रमिकगण जिसने अपना प्राण गंवाए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों को अपने अधिकार के लिए आंदोलन करना पड़ेगा,एकता और संघर्ष का परिचय देकर चार लेबर कोड़ को रद्द कराने,मंहगाई पर रोक,युवाओं को नौकरी, सार्वजनिक उपक्रमों को बचाने इत्यादि मांगों के समर्थन में 09-जुलाई-2025 को राष्ट्रीय व्यापी मजदूर एवं नागरिकों का हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर आज रामकनाली कोलियरी से सेवानिवृत्त होने वाले चार श्रमिक विजय बाउरी,मनोज मिश्रा,मुटुरूवा देवी को शाॅल ओढ़ाकर एवं पहनाकर सम्मान सहित भावभीनी विदाई दी।

वरिष्ठ कर्मी नगेन्द्र चौधरी का सम्मान किया गया ये लोग आज से सेवा निवृत्त होंगे। समारोह में BCKU,JCMU सहित शुभचिंतक यूनियन के नेतागण स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए और सभा को संबोधित किए। मुख्य अतिथि BCKU केंद्रीय सचिव कंचन महतो,पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, यूनियन नेता सुनील महतो, दिलीप महतो,कृष्णदेव प्रसाद यादव,हरेन्द्र राम, गोवर्धन महतो,कन्हैया प्रजापति,रघुनंदन विश्वकर्मा, यूधिष्ठिर बाउरी,मेघलाल रविदास,अमृत महतो,मनोज कुम्हार,राजकुमार पासी, चंद्रमोहन शर्मा,भागीरथ महतो,ललन प्रसाद यादव, संजय महतो,अमृत दास, श्यामल चक्रवर्ती,अर्जुन चौधरी,संजय कुमार,नीरज कुमार पांडेय,नरेश यादव, विवेक कुमार,राजबालम कुमार,सहदेव प्रसाद, हीरालाल महतो,दिलिप रवानी,राजकुमार पासवान, मुटुरवा भुईंनी,लखन मुर्मू, उत्तम राजवार,संतोष रवानी, कुसुम देवी,ललिया देवी, पबीया देवी,बसंती देवी, प्रमीला देवी,हरीश बाउरी, भरत भुइंया,कैलाश भुइंया सहित दर्जनों नेताओं ने सम्बोधित किया।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button