*कतरी नदी स्थित सूर्य मंदिर परिसर में मां तारा मंदिर निर्माण कार्य को मिली गति*

*कतरास* : कतरी नदी स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में मां तारा मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर श्रद्धालुओं और समाजसेवियों में उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर निर्माण के क्रम में छत की ढलाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
निर्माण कार्य में मां तारा के भक्तों के साथ कई समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस दौरान धनबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 5 की पार्षद निरुपमा देवी ने भी निर्माण कार्य में सहभागिता निभाई। उन्होंने सर्वप्रथम सीमेंट, बालू और कंक्रीट से तैयार मसाले को पिलर में डालकर ढलाई कार्य की शुरुआत की और इसके बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया।
मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों ने कहा कि मां तारा मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों और भक्तों का सहयोग लगातार मिल रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल है।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



