Breaking

धनबाद के चिरकुंडा क्षेत्र में आवासित लोगों के अधिकार और सुरक्षा का मामला विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया – विधायक राज सिन्हा..

Https://news93live.com/

रांची: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से बसे लोगों के आवास, रोजगार और सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे को पूरी मजबूती से उठाया।

विधायक श्री सिन्हा ने सदन को अवगत कराया कि चिरकुंडा नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड संख्या 13, 14, 15 और 16 के बगानधोड़ा, नीचुधोड़ा, उरियाधोड़ा, कालीधोड़ा और हांडीधोड़ा जैसे क्षेत्रों में घनी आबादी के साथ लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं। इन बस्तियों में कई धार्मिक स्थल तथा सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े स्थान भी मौजूद हैं और यहां के लोग लंबे समय से स्थायी रूप से बसे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और आधारभूत संरचना का विकास एवं रखरखाव नगर परिषद द्वारा किया जाता रहा है तथा स्थानीय निवासी नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स भी जमा करते हैं। इसके बावजूद यहां निवास करने वाले लोगों के आवास और रोजगार को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।

विधायक श्री सिन्हा ने सरकार से मांग की कि चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से बसे हुए लोगों के आवास और रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा प्रस्तावित संकल्प के अनुरूप उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार को ऐसे परिवारों के हितों की रक्षा करनी चाहिए जो वर्षों से इस क्षेत्र में रहकर स्थानीय विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button