Breaking

नगर निगम के कचरा वाहन की चपेट में घायल युवक की मौत, शव रखकर प्रदर्शन*

Https://news93live.com/

धनबाद :धैया ठाकुरकुल्ही निवासी 32 वर्षीय मिथलेश रजक की नगर निगम के कचरा वाहन की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बताया जाता है कि मिथलेश घर जा रहे थे। इसी दौरान गलीनुमा सड़क पर नगर निगम की कचरा ढोने वाली गाड़ी बैक कर रही थी। इसी क्रम में वाहन की चपेट में आने से मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिथलेश शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे। वह कपड़ा धोने और प्रेस करने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

गुरुवार को परिजन और स्थानीय लोग लुबी सर्कुलर रोड स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने की मांग की। प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम लग गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। ऐसे में परिवार के भविष्य को देखते हुए निगम प्रशासन को उचित मुआवजा और नियोजन देना चाहिए।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button