Breaking

झरिया में अखाड़ा दल की बैठक, “डीजे नहीं तो अखाड़ा नहीं” के संकल्प के साथ रामनवमी की तैयारी..

Https://news93live.com/

झरिया : झरिया अग्रवाल धर्मशाला के पुराने भवन में अखाड़ा दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी का पर्व इस वर्ष धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। अपने संबोधन में अमित अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि रामनवमी के अवसर पर हर हाल में डीजे बजाया जाएगा। इसके लिए 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो सभी अखाड़ों को एकजुटता के साथ संचालित करेगी।

बैठक में यह भी कहा गया कि यदि डीजे बजाने की अनुमति नहीं मिली, तो अखाड़ा नहीं निकलेगा। इस मुद्दे पर सभी सदस्यों ने “डीजे नहीं तो अखाड़ा नहीं” का संकल्प दोहराया

शिव चरण शर्मा ने कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए वरीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए ही रामनवमी पर्व मनाया जाएगा, लेकिन परंपरा और उत्साह को भी बनाए रखा जाए

अमित अग्रवाल, शिव चरण शर्मा, देवी साहू, अरुण साहू, अनूप साहू, गणेश गुप्ता, संजय वर्मा, दिलीप भारती, झूनू गुप्ता, पाल सोनी, मिकी अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सीधी साहू, शैलेन्द्र जायसवाल, मनोज साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button