Breaking

छात्रहित की मांगों को लेकर ABVP का कॉलेज प्रशासन को अल्टीमेटम, जनवरी तक कार्रवाई नहीं तो आंदोलन तय*

Https://news93live.com/

*कतरास* : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कतरास कॉलेज, कतरागढ़ इकाई द्वारा आज कॉलेज में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपकर मांग पत्र दिया गया।

ABVP प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज में नियमित कक्षाओं के संचालन, कंप्यूटर लैब को चालू करने, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने, कॉलेज ड्रेस की अनिवार्यता, नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत लाइब्रेरी में पुस्तकों की उपलब्धता तथा कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था जैसी प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।

विद्यार्थी परिषद ने कहा कि इन समस्याओं के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शैक्षणिक वातावरण लगातार खराब होता जा रहा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ABVP प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्रशासन को स्पष्ट रूप से अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जनवरी माह तक सभी मांगों पर ठोस एवं संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।

विद्यार्थी परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन हमेशा संवाद और सहयोग में विश्वास रखता है, लेकिन छात्रहित से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर ABVP कतरास कॉलेज इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button