माहुरी वैश्य मंडल कतरास शाखा के सचिव एवं संगठन मंत्री के संगठन में वापसी पर समाज के लोगों ने किया स्वागत*

*कतरास*। माहुरी वैश्य मंडल कतरास शाखा के सचिव नीरज गुप्ता एवं संगठन मंत्री दिलीप गुप्ता को माहुरी वैश्य मंडल के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा ससम्मान दोनों पदाधिकारी को एक सादे समारोह आयोजित कर पुन: कमेटी में सम्मान पूर्वक शामिल किया गया. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व आपसी विवाद के कारण दोनों पदाधिकारी कमेटी को छोड़ दिए थे. माहुरी समाज के केंद्रीय कमेटी द्वारा पहल किये जाने के बाद अब दोनों पदाधिकारी सक्रिय रूप से समाज को अपना योगदान देंगे. दोनों पदाधिकारियों की वापसी से माहुरी समाज में हर्ष व्याप्त है. अधिकारियों के शामिल होने पर माहुरी वैश्य मंडल कतरास के उपाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, माहुरी महिला समिति के अध्यक्ष शिखा गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश गुप्ता, डॉ ओमप्रकाश गुप्ता,संजय गुप्ता, विनय कृष्णा गुप्ता,प्रिंस गुप्ता,आतिश गुप्ता, अधिवक्ता अविनाश गुप्ता,अभिजीत गुप्ता, रमेश गुप्ता, रिंकू गुप्ता, सुनील गुप्ता, सतीश भदानी, उमेश गुप्ता, राजन सेठ, सौरभ भदानी, मनोज राम गुप्ता, आशीष गुप्ता, विजय गुप्ता, रेनू सेठ आदि ने बधाई दी है.
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



