Breaking

श्रीमती निर्मला देवी ने वार्ड 30 से पार्षद पद हेतु किया नामांकन, विकास को बताया प्राथमिकता..

Https://news93live.com/

धनबाद | 31 जनवरी 2026..

नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच शनिवार को वार्ड संख्या 30 से श्रीमती निर्मला देवी ने पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी श्री नारायण राम तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री रघुवंश कुमार भारती के समक्ष विधिवत अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

नामांकन के अवसर पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान श्रीमती निर्मला देवी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विकास कार्यों को गति देना है।

उन्होंने वार्ड की साफ-सफाई, पेयजल, सड़क एवं नाली व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही और जनता से सहयोग व समर्थन की अपील की।

News 93 Live के लिए धनबाद से रवी भगत की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button