Breaking

धनसार थाना की त्वरित कार्रवाई: चोरी के आरोपी को जेल भेजा गया..

Https://news93live.com/

धनसार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी मनोहर करमाली के नेतृत्व में पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दिनांक 11 अप्रैल 2026 को दर्ज धनसार थाना कांड संख्या 62/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपी की पहचान अनिल रविदास उर्फ बंगाली, उम्र 34 वर्ष, पिता सखी रविदास, निवासी श्रीराम नगर चांदमारी कांटा के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का बैटरी बरामद किया।

थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में राहत की भावना है। चोरी की घटनाओं से परेशान जनता ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय पैदा होगा और क्षेत्र में शांति बनी रहेगी।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button