धनबाद सांसद पर जमीन हड़पने का नया आरोप..
पीड़ित परिवार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, दबाव बनाने का आरोप..

धनबाद, झारखंड:
धनबाद सांसद ढुलू महतो पर एक बार फिर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। बिनोद बिहारी चौक स्थित 8 लेन के पास की 96 डिसमिल जमीन को लेकर पीड़ित परिवार ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर अपनी आपबीती साझा की।
परिवार का कहना है कि उनकी जमीन पर लंबे समय से सांसद की नज़र है। जमीन मालिक ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी संपत्ति बेचना नहीं चाहता, लेकिन इसके बावजूद बार-बार उन्हें घर बुलाकर दबाव बनाया जा रहा है।
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि सांसद के दबाव के कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं बेचना चाहते, लेकिन लगातार दबाव और धमकियों से उनका जीवन कठिन हो गया है।
प्रेस वार्ता में परिवार ने प्रशासन और सरकार से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
इस मामले ने एक बार फिर धनबाद की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। सांसद ढुलू महतो पहले भी कई बार विवादों में घिरे रहे हैं, और अब यह नया आरोप उनके खिलाफ राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



