युवा नेतृत्व ने संभाली कमान, बाघमारा के श्यामडीह में धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाने की तैयारी शुरू*

*कतरास*: चित्रगुप्त पूजा के आयोजन को लेकर पूरे कोयलांचल में जोर-जोर से तैयारी शुरू हो गई है। कायस्थों के इस बड़े पर्व को संपन्न कराने को लेकर चित्रांशो ने कमर कस लिया है। लेकिन बाघमारा के श्यामडीह में इस बार चित्रगुप्त पूजा कुछ विशेष मायने रखता है। जहां एक तरफ वरिष्ठ, अनुभवी और आर्थिक रूप से संपन्न चित्रांशों के द्वारा भव्य स्तर पर चित्र पूजा का आयोजन करने की तैयारी चल रही है वहीं दूसरी ओर कतरास के कुछ युवाओं ने यह जिम्मेदारी अपने कंधे पर लेते हुए चित्रकूट पूजा करने की ठान ली है।
चित्रगुप्त पूजा के आयोजन को लेकर युवा चित्रांशों के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए चित्रांश रौनक सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2003 से कतरास बाघमारा के वरिष्ठ एवं अनुभवी चित्रांशों के देखरेख में चित्रांशो का सामूहिक पूजा कतरास के श्यामडीह स्थित प्रस्तावित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में संपन्न होता आया है। लेकिन इस बार चित्रगुप्त पूजा कराने का जिम्मा युवा नेतृत्व ने अपने हाथों में लिया है। इस नेतृत्व को वरिष्ठ एवं अनुभवी चित्रांशों का सहयोग मिलेगा। चित्रांश रौनक ने बताया कि उनकी टीम में जितने भी चित्रांश हैं सभी की औसतन आयु 25 से 30 वर्ष की ही है। 11 नवंबर बुधवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से चित्रपूजा का आयोजन होगा। अशोक पंडित के द्वारा पूरे विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा कराई जाएगी। अगले दिन अर्थात बृहस्पतिवार को मूर्ति का विधिवत रूप से विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व न केवल भगवान चित्रगुप्त का सफल पूजा का आयोजन करेगा बल्कि इसके पश्चात पौधारोपण, ब्लड डोनेशन कैंप, स्वास्थ्य शिविर सहित अन्य कई तरह के सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। उन्होंने सभी से पूजा में शामिल होने की अपील की।
प्रेस वार्ता में कबीर रंजन, रौनक सिन्हा, अमन सिन्हा, कुणाल रंजन, प्रिंस लाला, राज सिन्हा, आकाश सिन्हा, मोहित सिन्हा, देव सिन्हा, केशव सिन्हा, विशाल सिन्हा, कुणाल सिन्हा, कौशल सिन्हा, आलोक सिन्हा, हर्ष सिन्हा, प्रवीण कुमार लाला, कृष्णा कुमार सिन्हा (किशु लाला), पंकज लाला, विक्की सिन्हा, सन्टू सिन्हा, शशी सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



