झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा की बैठक कलियासोल में सम्पन्न, युवा मोर्चा प्रखंड समिति के विस्तार पर हुई अहम चर्चा..

*विधानसभा चुनाव में झामुमो जिले की सभी सीटों पर गाड़ेगा अपना झंडा: सूरज महतो*
धनबाद। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कलियासोल प्रखंड में झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा प्रखंड समिति के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जलेश्वर मुर्मू ने की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन और जिला सचिव मोहम्मद मन्नू आलम, युवा मोर्चा धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो, युवा मोर्चा जिला सचिव शंकर महतो उपस्थित रहे।
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अजीमुद्दीन अंसारी, जिला सचिव इम्तियाज नजमी, उपाध्यक्ष मोबिन अंसारी, प्रखंड सचिव सदाकत अंसारी समेत अनेक समाजसेवी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों के नाम प्रस्तावित हुए हैं। इस पर अंतिम निर्णय झामुमो जिला कमेटी द्वारा लिया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने कहा—
“केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार धनबाद जिले के सभी प्रखंडों में झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा की कमेटियों का गठन जोर-शोर से जारी है। युवा मोर्चा के नेतृत्व में संगठन पूरे जिले में नए कृतिमान स्थापित करने जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में झामुमो जिला की सभी सीटों पर अपना झंडा गाड़ेगा।”
उन्होंने यह भी बताया कि:
“जिले के 10 में से 6 प्रखंडों में सांगठनिक चुनाव सम्पन्न हो चुका है। शेष प्रखंडों में धनतेरस के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।”
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



