दुर्गा पूजा समिति कतरास के लक्की ड्रा विजेता को मिली स्कूटी
थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने विजेता मनोज साव को सौंपी चाबी.

कतरास/ श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, जीएनएम मैदान कतरास द्वारा आयोजित प्रसाद कूपन लक्की ड्रा के तीसरे पुरस्कार विजेता को शुक्रवार को स्कूटी की चाबी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने विजेता मनोज साव (टुडू निवासी एवं पंचगड़ी मोबाइल ऐप दुकानदार) को उनके जीते हुए होंडा स्कूटी की चाबी अपने हाथों से सौंपी।
समिति द्वारा पिछले दिनों आयोजित लक्की ड्रा कार्यक्रम में कई प्रतिभागियों ने पुरस्कार जीते थे, जिनमें क्रमवार विजेताओं को उनके इनाम प्रदान किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शंकर जायसवाल, सचिव मुकेश भट्ट, दिलीप तरवे, शैलेन्द्र सिन्हा, बबलू चौरसिया, कुलदीप सिंह, रामजी हजारी, प्रदीप लाला, गणेश मोदक, गोलू लाला और गुड्डू जायसवाल समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



