बरवाअड्डा मे बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार 8 बाइक बरामद..

धनबाद पुलिस की बड़ी सफलता
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस कार्रवाई में चार अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं और उनके पास से आठ चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
कैसे हुआ खुलासा
हाल के दिनों में बरवाअड्डा और आसपास के इलाकों में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं।
पुलिस सघन जाँच अभियान चला रही थी तभी कुछ संदिग्ध बाइक सवार को रुकवाया और पूछताछ शुरू की, पूछताछ मे बाइक सवार के पास कोई बैध कागजात बरामद नही हुआ. तभी पुलिस को संदेह हो गया.
पूछताछ में उन्होंने कई चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।
कुल आठ चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस ने बताया कि बरामद गाड़ियों की पहचान कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
सिटी SP का ब्यान..
सिटी SP ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि इस गिरोह के पकड़े जाने से बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



