जनता मजदूर संघ के सौजन्य से शक्ति मंदिर परिसर में नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर आयोजित, सिद्धार्थ गौतम बोले— जनता सेवा के लिए संघ हमेशा तत्पर..

धनबाद : जनता मजदूर संघ के सौजन्य से शक्ति मंदिर परिसर में नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर विशेष रूप से उन जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित किया गया, जो आर्थिक तंगी के कारण समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप नहीं करा पाते हैं।
शिविर में एशियन जालान सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि संघ हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहा है और आने वाले दिनों में छोटे-छोटे क्षेत्रों में भी ऐसे जांच शिविर लगाए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
मौके पर जनता मजदूर संघ के रंजय सिंह सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



