Breaking

*सिजुआ- तेतुलमारी मार्ग पर जमीन खोखली होने से आयी दरारें, प्रभावितों ने सड़क जाम कर जताया विरोध*

Https://news93live.com/

कतरास :-सिजुआ- तेतुलमारी मार्ग पर पांडेयडीह टोला के समीप मनसा मंदिर के आसपास शुक्रवार रात करीब 11 बजे जमीन धंस गयी. इलाके में जमीन पर लंबी दरारें आ गयीं. इससे आसपास के रहने वालों में खलबली मच गयी. अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोग जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे. इस इलाके में करीब 70 घरों में 400 से अधिक लोग रहते हैं. बताया जाता है कि देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोगों

को आशंका है कि जमीन कभी भी पूरी तरह धंस सकती है. घटना के बाद लोग घरों से बाहर निकल गये. लोगों का कहना है की जमीन अंदर से पूरी तरह खोखली हो चुकी है. इस कारण इसके धंसने की आशंका है. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नयामोड़-तेतुलमारी सड़क को जाम कर दिया. पुरुष सहित इलाके की महिलाएं और बच्चे भी सड़क पर उतर आये. लोगों ने जमकर नारेबाजी की. प्रशासन हाय- हाय, कोयला चोरी बंद करो के नारे लगाये गये. ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध उत्खनन को तत्काल बंद की जाये.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, देर रात डेढ़ बजे समझाने – बुझाने के बाद लोग मान गये और यातायात सामान्य हुआ.

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button