Breaking

जिसका राज्य मे पिछले 2 टर्म से सरकार है, उसी पार्टी के युवा मोर्चा के लोग मांग रहे रोजगार, हाल ए झारखण्ड बाघमारा.

Https://news93live.com/

बाघमारा विधानसभा में कई आउटसोर्सिंग कंपनी बीसीसीएल के अधीन रहकर कोयला निकालने का कार्य कर रही है लेकिन विडंबना यह है की सरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा का और रोजगार भी जेएमएम पार्टी के ही लोग मांग रहे हैं, जो कि मुख्यमंत्री का ही आदेश है जिन जगहों पर आउटसोर्सिंग कंपनी कार्य कर रही है वहां के आसपास के लोगों को 75% रोजगार देना सुनिश्चित करें ऐसे में आउटसोर्सिंग प्रबंधन या बीसीसीएल प्रबंधन सरकार को बदनाम क्यों कर रही है । बीसीसीएल एरिया 3 अन्तर्गत कार्य कर रही एस०टी०जी०डेको जे०भी० आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों को काम मिले इसको लेकर
अताउर रहमान जिला संगठन सचिव युवा मोर्चा, धनबाद ने चक्का जाम आंदोलन को लेकर पत्र लिखा था की
सेवा में,
श्रीमान महाप्रबंधक महोदय
कैलूडीह, छताबाद एस०टी०जी०डेको जे०भी० आउटसोर्सिंग कंपनी
विषयः- अनिश्चितकल चक्का जाम धरना के संबंध।
महाशय,
निवेदन पूर्वक कहना है। कि आपके आउटसोर्सिंग कंपनी एस०टी०जी०डेको जे०भी० जो कैलूडीह आकाश किनारे में चल रहा है, जो की माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा स्थानीय बेरोजगार को नियोजन देने का प्रावधान है। इससे पूर्व 11.3.2024 को कंपनी में चक्का जाम कर के धरना दिया गया था। उसके बाद कतरास थाना प्रभारी द्वारा आश्वासन देकर धरणा को समाप्त किया गया। लेकिन इसके पश्चात अभी तक ना तो कंपनी ने कोई वार्ता की ना मांग को पूरा किया गया। जिसके लिए 28.01.2025 को कंपनी में अनिश्चितकाल चक्का जाम किया जाएगा। धरने में कुछ भी होता है उसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन और बीसीसीएल प्रबंधन खुद होंगे।
निम्न बिंदु इस प्रकार है:-
1. 75% नियोजन स्थानीय बेरोजगार युवकों को देने के संबंध में।
2. पानी और बिजली की समस्या दूर करने के संबंध में।
3. आउटसोर्सिंग से धूल प्रदूषण को कम करने और हर 2 घंटे की अंतराल पानी छिड़काव करने के संबंध में।
4. यहां की कॉल इंडिया के एचपीसी समिति द्वारा निर्धारित वेतन असंगठित मजदूर को भुगतान किया जाए।
5. यहां की हैवी ब्लास्टिंग को ध्यान में रखते हुए जाल माल की सुरक्षा निहित करके आउटसोर्सिंग उत्खनन कार्य किया जाए।
6. यहां की कंपनी में कार्यरत मजदूर को प्राथमिक सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौलिक सुविधा का उपलब्ध कराया जाए।
7. यहां की डीजीएमएस धनबाद के निर्देशक का सुनिश्चित अनुपालन करते हुए आउटसोर्सिंग उत्खनन का कार्य संचालन किया जाए।
8. यहां पर कार्यरत स्थानीय मजदूरों को स्थानांतरण नहीं किया जाए और जिस कंपनी से हटा दिया गया उसे फिर से कंपनी में वापस लाया जाए।

प्रतिलिपि:-
1. श्री शिबू सोरेन माननीय केंद्र अध्यक्ष झा०मु०मो०सह सदस्य राज्यसभा नई दिल्ली।
2. श्री हेमंत सोरेन सर माननीय मुख्यमंत्री महोदय झारखंड सरकार।
3. श्रम मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव।
4. उपायुक्त महोदय धनबाद।
5. जिला अध्यक्ष/जिला सचिव झामुमो धनबाद जिला
6. टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो।
7. वरीय पुलिस पदाधिकारी धनबाद।
8. अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद।
9. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा।
10. थाना प्रभारी कतरास।
11. महाप्रबंधक बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-3।
12. परियोजना पदाधिकारी आकाश किनारे कोलवाड़ी क्षेत्र संख्या-3।
13. झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन।
भवदीय
Ataur Rahma
अताउर रहमान
(जिला संगठन सचिव युवा मोर्चा)

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button