अर्थव्यवस्था

जमीन बिवाद का शिकायत करने समहरणालय पहुचे महुदा थाना तेलमोचों निवासी कृष्णा प्रसाद साव, अपने बड़े भाई शिव कुमार साव पर मारपीट करने का है आरोप.

Https://news93live.com/

धनबाद : महुदा थाना अंतर्गत तेलमोचों निवासी कृष्णा प्रसाद साव ने अपने बड़े भाई शिव कुमार साव, उनकी पत्नी गेंदा देवी और उनके दोनों पुत्र विश्वनाथ साव एवं महेश प्रसाद साव पर मारपीट कर उन्हें, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे को घायल करने का आरोप लगाया है। साथ ही आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ करने की भी शिकायत की है। इस मामले को लेकर पीड़ित कृष्णा प्रसाद साव ने धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार, तीन भाइयों के बीच पैतृक जमीन का बंटवारा हो चुका था। हालांकि, उनके बड़े भाई शिव कुमार साव इस बंटवारे को बाद में मानने से इनकार कर दिया। इसी विवाद को लेकर वर्ष 2009 में उन्होंने न्यायालय में टाइटल सूट दायर किया था। पीड़ित का दावा है कि वर्ष 2014 में न्यायालय का फैसला उनके पक्ष में आया था।

वर्तमान में कृष्णा प्रसाद साव उक्त जमीन पर सरकारी आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि इसी निर्माण का विरोध करते हुए उनके बड़े भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने हंगामा किया तथा हथौड़े से निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की गई, जिसमें परिवार के सदस्य घायल हो गए।

कृष्णा प्रसाद साव का आरोप है कि इस मामले में महुदा थाना में दो बार लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे आरोपितों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे बार-बार घर पहुंचकर मारपीट करते हैं।

पीड़ित ने बताया कि लगातार हो रही घटनाओं से वह और उनका पूरा परिवार भयभीत है और डर के साय में जीने को मजबूर है। उन्होंने धनबाद SSP एवं DC से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों पर दूसरे पक्ष और पुलिस प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button