अर्थव्यवस्था

*केसलपुर कुम्हार बस्ती में ग्रामीण की एक बैठक शंकर प्रजापति की अध्यक्षता में की गई*. 

Https://news93live.com/

*कतरास*.आज दिनांक 08/09/2025 को कतरास केसलपुर कुम्हार बस्ती में ग्रामीणों की बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता शंकर प्रसाद प्रजापति ने की,ग्रामीणों ने अपने समस्याओं को भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो के समक्ष रखा।हलधर महतो ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के विषय में कई बार बीसीसीएल प्रबंधन से करता वार्ता हुई है।प्रबंधक से कई बार अपील की गई की बस्ती के ग्रामीण वर्षों से यहां रह रहे हैं 2 वर्ष से प्रबंधक के साथ वार्ता एवं संघर्ष भी कर रहे हैं ।मगर आज तक इनका विस्थापन एवं पुनर्वास नहीं किया गया। वह भू धसान के समस्या को लिखित रूप से दिया गया ।फिर भी प्रबंधन के कानों में जु तक नहीं रेगा और इतनी बड़ी हादसा हो गई जिससे 7 से ज्यादा लोगों का मृत्यु हो गई, पूरे क्षेत्र आतंक के साए में लोग जी रहे हैं। इसलिए बीसीसीएल प्रबंधक, धनबाद जिले के उपायुक्त, आरक्षित अधीक्षक एवं बीसीसीएल के सीएमडी से अपील कर इन लोगों का विस्थापन एवं पुनर्वास झरिया एक्शन प्लान के अंतर्गत किया जाए ।नॉन कॉल बेरिंग इलाका में किया जाए नहीं तो बाध्य होकर सड़क से सदन तक ग्रामीणों का आवाज बुलंद करेंगे । बैठक में कामरेड ठाकुर महतो, चंदन महतो,कपूर पंडित,शिव पंडित, महेंद्र पंडित,टिंकू पंडित,दर्जनों महिला साथी उपस्थित रहे।.

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button