Breaking

रेखा मंडल केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और गौतम मंडल केन्द्रीय महासचिव सर्वसम्मति से अधिवेशन मे चुने गये*

Https://news93live.com/

अग्रसेन भवन धनबाद के सभागार में झारखंड सूडी समाज कल्याण समिति का 46 वां महाधिवेशन मे समाज के

कंसारी मंडल केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ग्राम स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक पुनः नए सिरे से चुनाव कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। महाअधिवेशन में सभी के वक्तव्य पर विचार परामर्श के बाद सर्वसहमति से कई प्रस्ताव पारित किए गए | सूड़ी जाति को अनूसूचित जाति का दर्जा देने हेतु दिल्ली जंतर मंतर में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा | समाज में हो रही कुरीतियां दहेज प्रथा , महिला प्रताड़ना , विधवा विवाह को प्रोत्साहन देना। मृत्यू भोज , शादी में बाराती , नारी शिक्षा पर जोर देना आदि प्रस्ताव पारित किया गया, संचालन अशोक मंडल व धन्यवाद ज्ञापन महासचिव शैलेन मंडल ने किया सभा को संबोधित करने वालो मे संरक्षक रेखा मंडल, केन्द्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र मंडल, फटिक मंडल, सुनिल मंडल, केन्द्रीय सचिव गौतम मंडल,समाजसेवी सनत मंडल, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, युवा ह्रदय सम्राट सत्यजीत मंडलपंचानन मंडल,बीसी मंडल विजय मंडल, पंकज,समीर मंडल थे.

ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button