Breaking
कतरास में मुहर्रम पर विभिन्न क्षेत्रों से निकला अखाड़ा, श्रद्धा और अनुशासन का दिखा संगम*
बाघमारा डीएसपी अजित कुमार विमल जी पहुंचे अखाड़ों में और खेली लाठी*

*कतरास*: मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को कतरास के विभिन्न क्षेत्रों से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और या हुसैन की सदाओं के बीच पारंपरिक करतब व कला का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर जागो सामाजिक संस्था के राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव विभिन्न अखाड़ों में शामिल हुवे। इस आवसर पर उन्होंने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए उनके बताए सत्य, न्याय, धैर्य और इंसानियत के संदेश को अपनाने का संकल्प दिया।

छताबाद अखाड़े में उन्होंने डीएसपी सर के साथ लाठी खेली।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



