Breaking
धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, धमकी के बाद धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन..

धनबाद: निरसा विधायक अरुण चटर्जी को कथित धमकी मिलने के बाद धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वासेपुर स्थित प्रिंस खान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई पुलिस की सख्त कानून-व्यवस्था मुहिम के तहत की जा रही है। हालांकि, कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक विस्तृत बयान का इंतजार है।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क



