*एरिया 3 में एसटीजी डेको कंपनी का परिवहन कार्य ठप, ग्रामीणों की मांगों को लेकर उत्पन्न हुआ गतिरोध*

*कतरास :* एरिया 3 के अंतर्गत संचालित एसटीजी डेको आउटसोर्सिंग कंपनी का ट्रांसपोर्टेशन कार्य फिलहाल पूरी तरह बाधित हो गया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, यह गतिरोध स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे धूलकण से बचाव, स्थानीय रोजगार की व्यवस्था, और प्रबंधन से जुड़ी अनिश्चितताओं के चलते उत्पन्न हुआ है।
इस मुद्दे पर वार्ड संख्या 2 के पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “जब तक यहां के लोगों को समुचित सुविधा, ब्लास्टिंग से घर क्षतिग्रस्त, बिजली की समस्या, पानी की व्यवस्था में सुधार हो ,स्वास्थ्य सुरक्षा और रोजगार की गारंटी नहीं मिलती, तब तक आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।”
कंपनी प्रबंधन द्वारा स्थिति को सामान्य करने और समस्याओं के समाधान हेतु वार्ता किया गया,वार्ता में संतोषजनक जवाब मिलने पर ट्रांसपोर्टिंग को चालू कर दिया गया।
मौके स्थल पर विकास बजरंगी, मिराज, बबलू , राजकुमार समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया और जल्द समाधान की उम्मीद जताई।
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



