झारखंडमनोरंजन

कतरास थानेदार ने रामनवमी को लेकर अखाड़ा कमेटी के लोगों के साथ की बैठक*

Https://news93live.com/

*कतरास*।रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर कतरास थाना प्रांगण में कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले सभी लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी अखाड़ा दलों के साथ बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के गाइडलाइन को सभी अखाड़ा दल के लोगों को पालन करना होगा. जुलूस के दौरान डीजे नहीं बजाने तथा निर्धारित मार्ग पर ही जुलूस ले जाने की बात कही. उन्होंने कहा ऐसा कोई गाना ना बजाया जाए जिससे दूसरे धर्म के लोगों को आघात पहुंचे.

कतरास थाना क्षेत्र में 10 लाइसेंसी एवं 7 गैर लाइसेंस अखाड़ा है. जिसमें अखाड़ा दल के मुकेश सिंह भंडारीडीह, लक्ष्मण सिंह छाताबाद पांच नंबर, चुनचुन गुप्ता पंचगढ़ी बाजार नदी किनारे, सूरज भुईया माहताडीह भट्टमुरना, महेंद्र प्रसाद जायसवाल कतरास बाजार,नरेश साव केशलपुर रोड पंजाबी मोहल्ला, कृष्ण कुमार शर्मा राम पूजन नगर ग़ुहीबांध, राजेंद्र प्रसाद रेलवे कॉलोनी कतरास ,तारा सिंह छाताबाद शिव मंदिर, नंदकिशोर गोप छाताबाद के अलावे कतरास थाना के पुअनि सोनू प्रसाद, अखाड़ा दल के लक्ष्मण सिंह,तारा सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, छोटू पासवान, नंदकिशोर गोप,पिंटू दे, राजकुमार भुईया,रंजीत पांडे, राजेंद्र प्रसाद, मुकेश सिंह, दीपक राम संतोष,कुमार,चंदन नंदन, आदि के अलावे सभी अखाड़ा दल के अध्यक्ष सचिव व सदस्य उपस्थित थे।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button