
*भारत में 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन लक्ष्य पर हुई चर्चा*
सांसद ढुलू महतो ने ऊर्जा संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लिया और भारत को 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयासों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस बैठक में सांसद श्री महतो ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन में वृद्धि पर जोर दिया और देश को दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादकों में शामिल करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विचार-विमर्श किया।
इसपर श्री महतो ने कहा, “भारत का लक्ष्य 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का है, और इसे हासिल करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। यह केवल हमारे ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन से निपटने और दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक बनने के लिए भी अहम कदम है।”

सांसद ढुलू महतो ने ऊर्जा उत्पादन में नवीकरणीय स्रोतों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और क्षेत्रीय विकास, नई तकनीकों और निवेश को आकर्षित करने के महत्व को रेखांकित किया।
श्री महतो ने यह भी बताया कि धनबाद और आसपास के क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, जो न केवल ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देंगे, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगे। इस दिशा में सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं, जिनके माध्यम से न केवल देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जाएगा, बल्कि रोजगार और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।



