धनबाद में मेयर पद के प्रत्याशी बबलू पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किए घोषणा पत्र..

धनबाद : नगर निगम चुनाव 2026 अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है और शहर की राजनीति में मेयर प्रत्याशी शान्तनु चंद्र उर्फ़ बबलू पासवान ने जनता के सामने एक नई उम्मीद और विज़न पेश किया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, बबलू पासवान ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे उस तबके का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसे अब तक कोई नेतृत्व नहीं मिला, और उनका उद्देश्य दलित, शोषित और वंचित समाज के अधिकारों को मजबूती देना है।
उन्होंने धनबाद के समग्र विकास का मेनिफेस्टो जारी किया, जिसमें शहर की हर गली और मोहल्ले की समस्याओं का व्यापक समाधान शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया, तो सबसे पहले सड़क, नाली और पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में सुधार होगा और महिला एवं युवा कल्याण योजनाओं को धरातल पर लागू किया जाएगा।
बबलू पासवान ने कहा, “धनबाद को एक विकसित, व्यवस्थित और समावेशी शहर बनाना हमारी प्राथमिकता है। मैं हर तबके के लोगों के लिए आवाज़ उठाऊँगा और शहर के हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाऊँगा। 23 फरवरी को जनता तय करेगी कि धनबाद का नेतृत्व किसके हाथ में होगा।”
जनसंपर्क के दौरान बबलू पासवान ने वार्ड के कई इलाकों में पदयात्रा, घर-घर संवाद और रोड शो आयोजित कर हजारों नागरिकों का उत्साह और विश्वास अपने पक्ष में किया। जनता ने उन्हें “विकास की नई उम्मीद” के रूप में देखा और उनके विचारों को सशक्त समर्थन दिया।
यह जनसंपर्क अभियान न केवल चुनावी प्रचार रहा, बल्कि यह दलित और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई, विकास और पारदर्शिता की दिशा में जनता का सशक्त संदेश भी बन गया।.
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



