*धनबाद एवं बाघमारा के पत्रकारों को राष्ट्रकवि पंडित अशोक नागर जी ने उज्जैन में पगड़ी पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित*

*कवि और पत्रकार एक दूसरे के होते हैं पूरक, कवि कविता के माध्यम से तो पत्रकार कलम के माध्यम से देश और समाज को जगाने का करते हैं काम: पंडित अशोक नागर*
*उज्जैन/धनबाद*। *प्रातः आवाज के धनबाद ब्यूरो चीफ बिनोद राज,स्टार सिटी के चैनल हेड निकेश पांडे एवं बाघमारा कोयलांचल न्यूज़ के प्रभारी काशीनाथ जी को उज्जैन महाकाल दर्शन के दौरान राष्ट्रीय कवि पण्डीत अशोक नागर जी एवं उनके टीम ने उज्जैन की पारंपरिक पगड़ी पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बताते चले की चार दिवसीय महाकाल दर्शन,ओंकारेश्वर दर्शन एवं मामेश्वर महादेव दर्शन के लिए पत्रकारों के टीम उज्जैन पहुंची थी। इस दौरान पत्रकारों के रुकने की व्यवस्था सम्मानित राष्ट्रीय कवि पंडित अशोक नागर जी के द्वारा रूद्रा होम स्टे में की गई थी । इस दौरान राष्ट्रकवि पंडित अशोक नागर,राजेंद्र जैन, राधेश्याम नागर,रमेश जी, बाबूलाल जी तथा उनकी टीम के द्वारा धनबाद के पत्रकारों का सम्मान किया गया।*
*इस दौरान पंडित अशोक नगर ने कहा कि जब भी वह कोयलांचल में कवि सम्मेलन कार्यक्रम करने के लिए जाते है तो पत्रकार साथियो का विशेष सहयोग मिलता है। साथ ही एक कवि और पत्रकार मां सरस्वती के उपासक होते हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं, जहां एक कवि अपनी कविता के माध्यम से समाज और देश को जागने का काम करते हैं, वहीं एक पत्रकार अपनी कलम की धार से देश और समाज को जागृत करने का काम करते हैं।*
*पत्रकार बिनोद राज निकेश पांडे एवं काशी नाथ ने इस सम्मान के लिए पंडित अशोक नागर राजेंद्र कुमार जैन एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।*.
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



