Breaking
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दी…….सनी सिंह*

*कतरास*.राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन केंद्रीय कमेटी के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ सनी सिंह ने सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लोकआस्था का महापर्व छठ सूर्य उपासना का पर्व है, जो समाज में शुद्धता, आस्था और सामूहिकता का संदेश देता है।
सनी सिंह ने कामना की कि छठ मईया सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें। उन्होंने लोगों से पर्व के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



