महिला दिवस पर नवनिर्वाचित पार्षद निरुपमा देवी ने महिलाओं को सशक्त बनने का दिया संदेश*

*कतरास* : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वार्ड संख्या 5 के नवनिर्वाचित पार्षद निरुपमा देवी ने क्षेत्र की महिलाओं को बधाई देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
निरुपमा देवी ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ मजबूत होंगी तभी परिवार, समाज और देश मजबूत बनेगा। उन्होंने सभी महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह अपने वार्ड के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगी तथा महिलाओं और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करेंगी।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



