अर्थव्यवस्था

सांसद ढुल्लू महतो की जुबान पर मर्यादा का सवाल! पहले माफिया पर बरसे, फिर मंदिर की कसम और अंत में JLKM कार्यकर्ता को कह दिया ‘कुत्ता’.

Https://news93live.com/

धनबाद : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो वैसे तो देश के सर्वोच्च सदन लोकसभा के सदस्य हैं और लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन उनके बयानों की भाषा और मर्यादा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दरअसल, बड़ा मुड़ी खटाल के मामले में प्रभावित परिवारों के समर्थन में सांसद ढुल्लू महतो उपायुक्त आदित्य रंजन से मिलने समाहरणालय पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में पहले उन्होंने कथित माफियाओं पर जमकर हमला बोला, फिर अपनी सफाई पेश की। इतना ही नहीं, उन्होंने मंदिर में कसम खाने और खिलाने तक की बात कह दी।

लेकिन मीडिया से बातचीत के आखिर में JLKM के एक कार्यकर्ता को ‘कुत्ता’ कहकर संबोधित करने के बाद विवाद और गहरा गया।

एक तरफ बड़ा मुड़ी खटाल में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। वहीं, उपायुक्त आदित्य रंजन की कार्रवाई की कई लोग सराहना कर रहे हैं। दूसरी ओर राजनीतिक दलों के नेता प्रभावित परिवारों के समर्थन में खड़े होने की बात कह रहे हैं।

लेकिन सवाल यह है कि जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले एक सांसद से सार्वजनिक मंच पर किस तरह की भाषा और व्यवहार की अपेक्षा की जाती है? राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन क्या असहमति जताने के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल उचित है? लोकसभा के सदस्य की भाषा और मर्यादा पर अब चर्चा होना लाजिमी है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button