कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में सेवानिवृत्ति पर राजेन्द्र प्रसाद राजा समेत 13 श्रमिकों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई..

*कतरास* : बीसीसीएल कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान में क्षेत्रीय प्रबंधन एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन की ओर से समारोह आयोजित किया गया.सहायक सर्वेक्षक सह मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा समेत 13 श्रमिकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्तिपत्र एवं उपहार भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई.समारोह में महाप्रबंधक बीके झा,एजीएम मणिकांत पांडे, कार्मिक प्रबंधक उमंग ठक्कर, सुरक्षा पदाधिकारी संजय चौधरी तथा सर्वे अधिकारी संजीत कुमार और आलोक गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.यूनियन नेताओं छोटू सिंह, कंचन महतो, रामचंद्र पासवान, भगवान सिंह, हरेन्द्र सिंह, नवदीप सिंह, राजेश सिंह, राजू सिंह, सुनील महतो व रूस्तम अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



