श्री कृष्णा मातृ सदन रानी बाजार कतरास में एक कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षित गर्भपात*

*कतरास* : श्री कृष्णा मातृ सदन रानी बाजार कतरास में एक कार्यशाला का आयोजन 03 सितंबर 2026 को सुबह 10.00 बजे रखा गया जिसका विषय था *सुरक्षित गर्भपात (Medical Termination Of Pregnancy)*।
इस कार्यशाला के मुख्य रूप से ईस्ट जॉन कॉर्डिनेटर (एमटीपी कमिटी) प्रोफेसर डॉ प्रतिभा राय (पूर्व विभागाध्यक्ष एस.एन.एम.एम.सी.एच. धनबाद), धनबाद सोसाइटी ऑफ ऑब्स्ट्रेटिस एंड गायनोकोलॉजी की सेक्रेटरी डॉ रीना बर्नवाल, श्री कृष्णा मातृ सदन की डायरेक्टर डॉ शिवानी झा एवं सात्विक आईवीएफ की डायरेक्टर डॉ नेहा प्रियदर्शिनी ( उपाध्यक्ष डीएसओजी धनबाद, उपाध्यक्ष झारखंड ISHAR ) उपस्थित थी।

कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को श्री कृष्णा मातृ सदन के कर्मियों के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मरीज और उनके अभिभावकों को सुरक्षित गर्भपात के विषय में जागरूक करना था। जिसकी मुख्य बाते थी
1. सुरक्षित गर्भपात महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।
2. गर्भपात हमेशा प्रशिक्षित और योग्य स्वास्थ्यकर्मी की सलाह से मान्यता प्राप्त अस्पताल एवं रजिस्टर्ड डॉक्टर से करवाना चाहिए।
3. गर्भावस्था की अवधि के अनुसार सुरक्षित और उचित चिकित्सा विधि का चुनाव किया जाना चाहिए।
4. गर्भपात से पहले ब्लड ग्रुप एवं हीमोग्लोबिन टेस्ट अवश्य करवाना चाहिए। क्योंकि कभी कभी इसमें अत्यधिक रक्तस्राव होती है।
5. बिना डॉक्टर की सलाह के किसी प्रकार की दवा लेना या घरेलू उपचार करना खतरनाक हो सकता है इससे कभी कभी जान भी जा सकती है।
6. स्वच्छ और चिकित्सकीय वातावरण संक्रमण के खतरे को कम करता है इसलिए इसका ध्यान रखना चाहिए।
7. गर्भपात के बाद पर्याप्त आराम और डॉक्टर की सलाह का पालन जरूरी है।
8. अत्यधिक रक्तस्राव, तेज दर्द या बुखार होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
9. सुरक्षित गर्भपात का उद्देश्य महिला की गरिमा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा करना है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज कुमार सिंह, मुन्ना झा, गीता देवी, मीना कुमारी, सुमन गोस्वामी, वीरेंद्र गोप, कृष्णा गोप एवं श्री कृष्णा मातृ सदन के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण भूमिका रही।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट .



