Breaking
समाजसेवी डाक्टर मधुबाला ने पत्र लिखकर नगरनिगम अधिकारी से दुकानदारों पर कार्यवाही का शिकायत किया.

आज दिनांक 27/11/24 को नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के आलोक में कतरास की समाजसेवी डॉ मधुमाला ने त्वरित रुप से कारवाही करते हुए नगर आयुक्त कार्यालय जाकर कतरास वार्ड नंबर 1 के दुकानदारों की परेशानी को रखा और एक आवेदन भी दिया की कतरास की सभी दुकाने 40 – 50 वर्षों से हैं,जिसके माध्यम से कई दुकानदार अपनी जीविका चला रहे हैं और कतरास तथा आस पास के कई सुदूर क्षेत्रों के लोग यहां अपने जरूरत की सामग्री की खरीदारी करते है।अतः पुनर्विचार कर दुकानदारों के प्रति सकारात्मक पहल की जाए,ताकि किन्ही की जीविका के संसाधन पर कोई बुरा असर न हो।
नगर निगम कार्यालय में आवेदन तथा बात चीत में मधुमाला के साथ कतरास के चितरंजन कुमार तथा अमर सेन मौजूद थे।.
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



