
धनबाद: बैंकमोड़ फ्लाईओवर , 45 दिनों के लिए 15 दिसंबर से बंद रहेगी देखना होगा वैकल्पिक रास्ता.
धनबाद : बैंक मोड़ फ्लाईओवर से आना-जाना करते हैं तो आपके लिए बिशेष खबर है.15 दिसंबर से बैंक मोड़ फ्लाईओवर पर बड़ी गाड़ियों का आना जाना पूरी तरह बंद रहेगा. और इस कारण बरमसिया फ्लाईओवर पर ट्रैफिक का लोड बढ़ेगा,सड़क निर्माण विभाग ने फ्लाईओवर की मरम्मत और लिफ्टिंग का काम कराने कि योजना बनाई है. फ्लाईओवर के ऊपर 6 से 7 इंच तक लिफ्ट किया जाएगा और ओवरब्रिज के 184 बेयरिंग बदले जाएंगे,
1.5 माह तक के लिए बंद रहेगा फ्लाइ ओवर,
पथ निर्माण विभाग का कार्यरत मिथिलेश प्रसाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि दिसंबर में स्कूलों की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए काम शुरू किया जा रहा है. फ्लाईओवर लगभग डेढ़ महीने तक पूरी तरह से बंद रहेगा. हालांकि इस दौरान दोपहिया गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति रहेगी. मिथिलेश जी काकहना है ट्रैफिक विभाग से रूट प्लान पर बातचीत चल रही है एवं उपायुक्त महोदय से स्वीकृति मिलने का इंतजार है,
फ्लाईओवर की पुरानी रोकर बेयरिंग को हटाकर न्यू टेक्नीक वाली इलॉस्टो मैरिक बेयरिंग लगाने की तैयारी हों रही है :
News 93 Live के लिए धनबाद से राजेन्द्र शर्मा कि रिपोर्ट.



