Breaking

*कतरास कॉलेज में अभाविप इकाई का पुनर्गठन संपन्न*

Https://news93live.com/

*कतरास* : बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कतरास कॉलेज इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत नई कॉलेज इकाई की घोषणा की गई।

पुनर्गठन के दौरान सीमा कुमारी को कॉलेज अध्यक्षा तथा सुजल केशरी को कॉलेज मंत्री का दायित्व सौंपा गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने नवदायित्वधारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कॉलेज उपाध्यक्ष आलोक कुमार,ओमी ठाकुर,विपिन मोदी,कॉलेज सह मंत्री सुजल केशरी,रूपम नियोगी,पूजा कुमारी,सोनू सिंह,एसएफडी संयोजक रानी चक्रवर्ती, एसएफडी सह संयोजक निसा कुमारी

राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सुमन कुमारी

खेलो भारत प्रमुख अमित कुमार,सोशल मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता,

सह प्रभारी संदीप कुमार,कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य टिया कुमारी,वन कुमार गुप्ता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक शुभम हजारी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों को केवल अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं करती, बल्कि उन्हें राष्ट्र, समाज और शिक्षा व्यवस्था के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाने का कार्य करती है।कतरास कॉलेज इकाई की नई टीम से अपेक्षा है कि वह छात्र हित, शैक्षणिक गुणवत्ता और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।उन्होंने आगे कहा कि अभाविप सदैव छात्र समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक वातावरण की बेहतरी तथा सामाजिक सरोकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आने वाले समय में कतरास कॉलेज इकाई इस परंपरा को और मजबूत करेगी। एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन गीत एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik का रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button