Breaking
विश्वकर्मा (लोहार) समिति, बाघमारा प्रखंड के पदाधिकारीगण *मिसेज झारखंड श्वेता विश्वकर्मा* से मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दिया।

*कतरास* श्वेता विश्वकर्मा के साथ ही उनके पति श्री विकास विश्वकर्मा और सासु मां को भी बधाई दिया। परिवार ने समिति की प्रशंसा की और धन्यवाद दिया। समाज के पदाधिकारीगण *जिला खेल पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा* से मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया और बधाई दिया। उन्हें समिति के कार्यों के बारे में बताएं। खेल पदाधिकारी महोदय ने समिति के कार्यक्रम में शामिल होने और हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शिवेश विश्वकर्मा, सचिव अजय विश्वकर्मा, संयोजक दिलीप विश्वकर्मा और उपाध्यक्ष अभीजित विश्वकर्मा उपस्थित थे।
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik का रिपोर्ट.



