
लोहरदगा – समेकित ग्रामीण विकास अभिकरण में पदस्थापित प्रधान सहायक राजेंद्र उरांव को रांची एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है.
कल्याण विभाग से अल्पसंख्यक मुस्लिम कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण मामले में बड़ा बाबू राजेंद्र उरांव 8 प्रतिशत के हिसाब से 70 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे, पीड़ित व्यक्ति इतनी राशि नहीं देना चाहता था.
बाद में 50 हजार रुपये लेकर काम करने को बड़ा बाबू तैयार थे. बड़ा बाबू का कहना था कि 70 हजार रुपये नहीं देने पर फाइनल बिल का निकासी नहीं करेंगे…
पीड़ित इमरान खान बड़ा बाबू राजेंद्र उरांव को पैसा दे रहा था, इसी बीच एसीबी डीएसपी किशोर रजक के नेतृत्व में टीम ने बड़ा बाबू राजेंद्र उरांव को रंगे हाथ पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया.
ब्यूरो रिपोर्ट.



