
*धनबाद :* रांची में सीजीएल परीक्षा का विरोध करने पहुंचे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आज धनबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार का पुतला दहन किया।साथ ही जेएससीसी सीजीएल परीक्षा को रद्द कर परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई से जाँच कराने की मांग की गई।पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों पर बर्बरतापूर्ण तरीके से छात्रों पर लाठीचार्ज करायी। भाजपा पहले भी यह मांग उठाते आयी कि परीक्षा में धांधली हुई है जिससे छात्र आंदोलित हैं।इसके बाद भी हेमंत सरकार यही कहती रही की परीक्षा ठीक से हुई है और ज़ब छात्रों ने आंदोलन किया तो उनपर लाठियाँ बरसाई गई।रांची हाईकोर्ट ने भी अब परीक्षा की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।भाजपा छात्रों के साथ है और परीक्षा में हुए धांधली की सीबीआई से जाँच की मांग करती है।
धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



