
धनबाद। शनिवार को धनबाद के बरटांड स्थित हाउसिंग कॉलोनी श्री राम दुबे पूर्व आईएएस ऑफिसर के अपार्टमेंट में झारखंड तथा बिहार में सबसे अधिक प्रसारित होने वाला हिंदी दैनिक प्रातः आवाज अखबार के कार्यालय का उद्घाटन धनबाद विधायक राज सिन्हा जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह कंपनी के एमडी हेमंत कुमार संपादक नीलेंदु जयपुरिया। पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा उदय प्रताप सिंह ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों को धनबाद ब्यूरो प्रमुख बिनोद रजक और अजीत सिन्हा के द्वारा प्रातः आवाज की स्मृति चिन्ह और बुके देखकर सम्मानित किया गया।
वही उद्घाटन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मैं अपनी ओर से प्रातः आवाज की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं जैसा कि अभी हवा चल रहा है कि धनबाद में सिर्फ माफियाओं का शहर है लेकिन ऐसा नहीं है इसी धनबाद से एक से एक बढ़कर कोहिनूर भी निकालते हैं।
हम लोग राजनीतिक क्षेत्र से आते हैं और पत्रकार तथा नेता का चोली दामन का साथ है क्योंकि कभी-कभी आपकी खबरों से हम जनता का आवाज बनने की कोशिश करते हैं और आप भी जो मुद्दों को उठाते हैं उन समस्याओं का समाधान करने के लिए हम लोग तत्पर रहते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि मैं प्रातः आवाज की पूरी टीम को बधाई देती हूं ।जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि हम सुबह-सुबह चाय के साथ सबसे पहले अखबार ही लेते हैं ,तो आप लोगों से निवेदन है कि सिर्फ सच्चाई ही लोगों को दिखाएं ताकि अखबार में जो खबर छपता है लोग जान जाते हैं कि खबर अखबार में छपा है तो सच ही होगा। इसलिए आप लोगों से निवेदन है कि खबर किसी भी के बारे में भी हो सच ही छापे।
वही उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व बियाडा अध्यक्ष ने कहा कि जो छापा जाता है वह विज्ञापन है और जो छुपाया जाता है वह समाचार है इसलिए आज यहां कंपनी के एमडी और संपादक सभी लोग बैठे हैं मैं कहना चाहता हूं कि आप ऐसी खबरों को प्रकाशित करें जिसे छुपाया जाता है और जो जनहित में हो तब आप श्वेता जनता के दिलों में राज करेंगे धनबाद के लोगों के दिलों में राज करेंगे प्रातः आवाज धनबाद से रांची की आवाज बने यही मैं शुभकामना देता हूं।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मैं प्रातः आवाज की टीम को बहुत बधाई देता हूं इसके साथ या विश्वास करता हूं कि आप समाज की सच्ची घटनाओं को प्रकाशित करने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि एक अच्छा काम हो रहा है जब भी हम लोगों की जरूरत पड़ेगी 12:00 बजे रात को भी हम लोग प्रातः आवाज अखबार के लिए खड़े रहेंगे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए धनबाद जन सूचना जनसंपर्क अधिकारी सुनील सिंह ने कहा कि हम लोग अखबार से जुड़े हुए हैं इसलिए सरकार की जो भी योजनाएं हैं उसे लोगों तक पहुंचा है ताकि आम जनता को उसका अधिकार मिल सके।
भाजपा नेता अमरेश सिंह ने कहा कि जहां आज के दौर में अखबार एक चुनौती बना हुआ है वैसी स्थिति में धनबाद में आप लोग धनबाद संस्करण लेकर आ रहे हैं इसके लिए बधाई है और शुभकामना देते हैं कि अपनी उच्चतम ऊंचाई तक प्रातः आवाज अखबार पहुंचे।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के एचडी
वही कार्यक्रम में अशर्फी अस्पताल के मालिक हरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं सबसे पहले धनबाद प्रातः आवाज की टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं और यह विश्वास रखता हूं कि प्रातः आवाज धनबाद के लोगों का जन-जन का आवाज बनेगी और सच्ची खबरों को प्रकाशित करेगी।
हेमंत कुमार ने कहा कि हम लोग धन्यवाद में अपने अखबार का संस्करण शुरू कर रहे हैं इसमें आप तमाम लोगों का आशीर्वाद हम लोगों को चाहिए ताकि हम लोग अपने अखबार को और आगे बढ़ा पाए और प्रातः आवाज अखबार धनबाद के लोगों की जन-जन की आवाज बन सके।
कार्यक्रम में धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा महासचिव अजय प्रसाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, एवं प्रातः आवाज धनबाद संस्करण के लिए एमडी एवं संपादक को बधाई दी।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रातः आवाज झारखंड के संपादक निलेंदु जयपुरियार ने कहा कि हम लोगों का प्रयास रहेगा कि आप लोगों की विश्वास पर खरा उतारे।
मौके पर प्रातः आवाज धनबाद टीम की ओर से अजीत सिन्हा राहुल पांडे देवानंद पासवान संजय कुमार चौरसिया रणधीर सिंह अवधेश सिंह रोहित मंडल भागीरथ सिंह संतोष ओझा के अलावे धनबाद प्रेस क्लब नीतीश कुमार चौरसिया कन्हैया कुमार अंबर कलश कतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान जितेंद्र पासवान निकेश पांडे कुंदन विश्वकर्मा धनजी यादव जितेंद्र कुमार जीतू संतोष कुमार दे रोशन हजारी आदि दर्जनों अतिथि मौजूद रहे।
बाघमारा/कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



