
कतरास : वियाडा के पूर्व चैयरमैन सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा ने उनके निधन पर कहा की डा० मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधार के लिए टैक्स को कम किया,उन्होने एक राजनेता से कहीं एक अधिक एक कुशल अर्थशास्त्री के तौर पर बनायी,उन्होंने अपनी समझ और सूझबूझ से न सिर्फ दिवालिया होती भारतीय अर्थव्यवस्था बाहर निकाला, बल्कि दुनिया के लिए उदारीकरण के दरवाजे खोलकर भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनने का रास्ता साफ किया , टुण्डी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी गौतम मंडल ने कहा की डा० मनमोहन सिंह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री,शिक्षाविद और नौकरशाह भी थे, उनके राष्ट्र के प्रति सेवा,बेदाग राजनीतिक जीवन के लिए हमेशा याद किया जायगा,ऐसे महापुरूष को शत-शत नमन, शोक संवेदना व्यक्त करने वालो मे समाजसेवी शंकर चौहान, उदय सिंह,अनुज सिंहा,विनोद सिंह आदि शामिल थे ।
ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.



