*जोगता नागरिक समिति का मोदिडीह कोलियरी में चक्का जाम, 10 दिनों में समाधान का आश्वासन*।

*कतरास/ जोगता*। जोगता नागरिक समिति द्वारा आहूत मोदिडीह कोलियरी के चक्का जाम कार्यक्रम के तहत दर्जनों महिला-पुरुषों ने जोगता मोड़ से चलते हुए कोलियरी के काटा घर के पास धरना स्थल पर पहुँचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कोलियरी का सारा ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप हो गया, जिससे कोलियरी में कामकाजी गतिविधियाँ प्रभावित हुईं।
प्रदर्शन के बाद परियोजना पदाधिकारी गोपाल प्रसाद, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार और प्रबंधक दशरथ सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और वार्ता की। प्रबंधन ने समिति से 10 दिनों का समय मांगा, जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर 10 दिनों के अंदर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, सुरेश महतो, मनोज कुमार महतो, मजदूर नेता मानस चटर्जी, गीता सिंह, सुशील देवी, मोहम्मद आजाद, मंगल चौहान, मनु महतो, मोबिन भाई, हसिफ खान, श्रीधर पांडे, मुशरत प्रवीण, संतोष पसवान, बिंदुआ देवी, साया आलम, राजेश चौहान, मोहिन खान, विशाल सिन्हा, मोहम्मद अजगर, अजय चौहान सहित कई लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन के बाद समिति ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर 10 दिनों के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, तो संयुक्त मोर्चा पूरे सिजुआ एरिया 5 में चक्का जाम करेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रबंधन की होगी।



