
*कतरास : 29 दिसंबर दिन रविवार दोपहर 3 बजे कतरास राजबाड़ी सामुदायिक भवन प्रांगण में बाघमारा के नव निर्वाचित विधायक शत्रुघ्न महतो का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कतरास की मूल भूत आवश्यकताओं/समस्याओं से बाघमारा विधायक को अवगत कराकर उसका समाधान करना है।*

*कतरास नागरिक समिति के पहल पर अधिक से अधिक संख्या में कतरासवासी इस कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक जी को अपनी समस्याओं से अवगत कराएं एवं कार्यक्रम को सफल बनायें*। *इस मौके पर कतरास राजा चंद्रनाथ सिंह मोहन प्रसाद लाल, गोपाल बरनवाल, वीरेन दा, सेवानिर्वित शिक्षक निताइ दे, पिंटू दे उज्जवल चक्रवर्ती, रखोहरि पटवा, सुकु दा, श्रीकांत चटर्जी के अलावे दर्जनों नागरिक उपस्थित थे*।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



