झारखंडराजनीति

बाघमारा SDPO पर हुई हमले और हिल टोप आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई गोलीबारी दर्शाता है कि कोयलांचल में माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है……दीप नारायण सिंह…*

Https://news93live.com/

*कतरास*।कतरास,10/12/2025 को यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर बाघमारा SDPO पर हुए हमले एवं बीसीसीएल में कार्यरत हिल टोप आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई गोलीबारी में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। जिसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री को भी दिया गया है। पत्र के माध्यम से श्री सिंह ने कहा है कि बाघमारा SDPO पर हुए हमले एवं धर्माबांध ओ पी अंतर्गत हिल टोप आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई गोलीबारी की घटना कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन की गरिमा को माफियाओं द्वारा चुनौती है। इस घटना ने साबित कर दिया है कि बीसीसीएल में आउटसोर्सिंग कंपनीयां नियम कानून को चुनौती देते हुए माफियाओं के बल पर चल रही है। जिसके कारण कोयलांचल में माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। माफियाओं द्वारा बाघमारा SDPO के साथ हुई जानलेवा हमला और हिल टोप आउटसोर्सिंग कंपनी में गोलीबारी – बमबारी का यह घटना आम जनों को भयभीत कर रही है।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button