अर्थव्यवस्थाझारखंड

जयराम महतो SNMMCH के अव्यवस्था को विधानसभा में उठाएंगे, अस्पताल का निरीक्षण कर बोले अस्पताल की व्यवस्था काफी नाजुक स्थिति में, जताई नाराजगी.

Https://news93live.com/

जयराम महतो SNMMCH के अव्यवस्था

धनबाद – JLKM पार्टी के सुप्रीमो व डुमरी विधायक जयराम महतो आज SNMMCH अस्पताल पहुंचकर कई वार्डों का निरीक्षण किया. वार्डों के अंदर खामियां को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की.
विधायक ने अस्पताल अधीक्षक संजय कुमार चौरसिया से बात की और अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को अवगत कराते हुए 11 सूत्री मांग पत्र दिया…
विधायक जयराम महतो ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था काफी नाजुक स्थिति में है. सरकार को इसपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, कई वार्ड ऐसे मिले, जहां लोग प्रवेश नहीं कर पाएंगे, वार्ड में काफी दुर्गंध थी. मामले से अधीक्षक को अवगत करा दिया गया है.
अस्पताल में कई ऐसे विषय हैं, जिन पर सदन में बहस की जरूरत है. सदन के आगामी सत्र में सभी विषयों को रखा जाएगा.


सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल शुरू करने को लेकर अधीक्षक से चर्चा की है. वहीं आउटसोर्सिंग पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी पिछले 15 वर्षों से अस्पताल में सेवा दे रहे हैं, इनके नियमितीकरण के संबंध में भी अधीक्षक से बात की गई.
उन्होंने कहा कि अस्पताल में कई चीजें हैं, जिनमें सुधार की जरूरत है. अगर सुधार नहीं हुआ, तो अस्पताल महज औपचारिकता बनकर रह जाएगा. आज लोग निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं.
वे अपना घर, जमीन, संपत्ति बेचकर इलाज कराने को विवश हैं.


इसलिए सरकारी अस्पतालों में सुधार होना बहुत जरूरी है. हमारे प्रतिनिधि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. रिपोर्ट के आधार पर मामले को सदन में रखा जाएगा.

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button